जेन जी के प्रभाव को समझते हुए युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़े समाज : अशोक बुवानीवाला

सिटी फर्स्ट न्यूज़, हांसी। अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा स्थानीय जैन धर्मशाला के सभागार में संगठन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला जींद, जिला हांसी तथा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान हांसी समाज की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला को पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी तथा अन्य जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंच संचालन समाज के उपाध्यक्ष मोहन लाल बंसल ने किया।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने समाज के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए पंच संकल्पों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जेन जी यानी नई युवा पीढ़ी के प्रभाव और महत्व को समझना जरूरी है। युवाओं को साथ लेकर उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए एकता, संगठनात्मक मजबूती, राजनीतिक भागीदारी, युवा एवं महिला नेतृत्व तथा सामाजिक सरोकारों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत केवल उसकी संख्या में नहीं, बल्कि समाज के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और राजनीतिक भागीदारी में निहित है।

इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से नीलम मित्तल को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्विरोध उपप्रधान चुने जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हांसी के जिलाध्यक्ष मिथुन बंसल, प्रदेश कार्यकारिणी के हरिओम भाली, एम.पी. जैन, अमरनाथ गुप्ता, राम अवतार तायल, सुशीला सर्राफ, जींद जिला अध्यक्ष बी.एस. गर्ग, युवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मयंक गर्ग, संजय सिंगला, सचिन जैन एवं राजीव बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर राधेश्याम रतेरिया, महाबीर लोहिया, पवन गर्ग, पार्षद विनोद सिंगला, दीपक मित्तल पेडेवाले, अरुण आर्य, निशांत जिंदल, नकुल अग्रवाल, गौरव बंसल, मुनीष खेड़ीवाला, विशाल मित्तल, श्याम बिहारी बंसल, नरेश बंसल, नवीन लोहिया, प्रवीन बंसल, पूजा मित्तल, सोनल सिंगला, पारूल जिंदल, प्रेरणा गर्ग, अनुराधा बंसल, सरोज जैन, ज्ञान गर्ग, नीतू बंसल, ईश्वर सिंगला, रजत अग्रवाल, राजेंद्र सिंगला, अमीचंद गोयल, बजरंग जैन, शीतल जैन, प्रकाश खरड़िया, गोबिंद गोयल, राजेश मुंढालिया, संदीप एडवोकेट, गोपाल सिंगला, प्रवीन सहारा, अनिल गोयल, राकेश गोयल, हरि राम पंसारी, हैप्पी मित्तल, दीपक आर्य, सौरभ आर्य, सोनू जिंदल, दीपक पंसारी, शंकर गर्ग, माहित अग्रवाल, शुभम गोयल, सचिन सिंगला, अमन तायल, बजरंग रतेरिया, घनश्याम गर्ग, अंकुर जैन, निरूप गुप्ता, अमित गर्ग, विकास मुंढालिया, शंकर गोयल, अशोक जैन, भव्य बंसल, तनिश मित्तल एवं जयभगवान गर्ग सहित जींद और नरवाना से पहुंचे अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *