हांसी में हाईवे पर भीषण हादसा! पिता की मौत, बेटा घायल

सिटी फर्स्ट न्यूज़:  हांसी में हिसार-दिल्ली हाईवे पर लालपुरा कट के पास शनिवार को दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।  जानकारी के अनुसार, एक कार में पिता और पुत्र सवार थे।  टक्कर में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। मृतक की पहचान हांसी निवासी बलदेव चुघ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दूसरी कार UP नंबर की थी। दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और हादसे की सूचना पुलिस को दी।

 

घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *