हांसी में बड़ा हादसा: प्राइवेट बस-डंपर की जोरदार टक्कर, 20 घायल

सिटी फर्स्ट न्यूज़, हांसी :

हांसी में नेहरू कॉलेज के पास रविवार को एक प्राइवेट बस और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस बरवाला से हांसी की ओर आ रही थी, इसी दौरान नेहरू कॉलेज के पास बस की डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हिसार रेफर किया गया है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *