जेसीआई हांसी फोर्ट के कार्यक्रम में डॉ. साक्षी चौधरी ने दिए सफलता के टिप्स

सिटी फर्स्ट न्यूज़, हांसी : JCI इंडिया द्वारा देशभर में मनाए जा रहे जेसीआई वीक के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जेसीआई हांसी फोर्ट की ओर से जेसीआई वीक के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण विषय पर डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन ICS कोचिंग सेंटर में किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकार तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम पांच विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि डॉ. साक्षी चौधरी ने सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर डॉ. साक्षी चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।

संस्था के अध्यक्ष जेसी गौरव पपनेजा ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में संस्था की महिला विंग की प्रधान रेणु पपनेजा, सुमन कक्कड़, मनिका अरोड़ा, रजनी पानू, नेहा वासदेव, अंजू खुराना सहित अन्य जेसीआई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *