हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 30वें दिन भी जारी, तीन कर्मचारियों ने करवाया मुंडन

सिटी फर्स्ट न्यूज़, हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से आंदोलन करने के बावजूद सरकार की ओर से उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया है, जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है।

हड़ताल के दौरान तीन सफाई कर्मचारियों ने अपना मुंडन करवाकर सरकार के प्रति विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि वे लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की ओर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा।

सफाई कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उनकी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि हड़ताल समाप्त कर कर्मचारी वापस काम पर लौट सकें। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *