हांसी में खुली विजिलेंस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की नई इकाई।

New unit of the Vigilance and Anti-Corruption Bureau opened in Hansi.

नया जिला बनने के बाद हांसी को बड़ी सौगात, विजिलेंस DGP अरशिंद्र सिंह चावला ने किया उद्घाटन

सिटी फर्स्ट न्यूज, हांसी को जिला बनाए जाने के बाद शहर में विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की नई इकाई स्थापित की गई है। इस इकाई का उद्घाटन विजिलेंस DGP अरशिंद्र सिंह चावला ने किया।

नई इकाई के खुलने से हांसी और आसपास के क्षेत्र में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों की जांच और कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों को अब विजिलेंस संबंधी शिकायतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

 

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को और मजबूत किया जाएगा तथा आमजन की शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार आईपीएस व एसपी विजिलेंस उनके साथ मौजूद प रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *