हांसी में गरिमा लाडो आश्रम में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन

सिटी फर्स्ट न्यूज़,हांसी। गरिमा लाडो आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आश्रम के छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं, बच्चों ने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने सच्ची मित्रता, प्रेम, त्याग और मानवीय मूल्यों का सुंदर संदेश दिया। नाटक की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

जन्माष्टमी के इस आयोजन से आश्रम का वातावरण पूरी तरह भक्ति और कृष्णमय नजर आया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *