हांसी के चोपटा बाजार के पास खंडहर दुकानों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

हांसी में चोपटा बाजार के नजदीक कई वर्षों से खंडहर पड़ी दुकानों में रविवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बाद इन खंडहर दुकानों को तोड़ने का काम किया जा रहा था। दुकानों के अंदर लकड़ी का सामान पड़ा हुआ था। इसी दौरान किसी कारणवश लकड़ी के सामान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने लकड़ी के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने समय रहते फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *